Wednesday, 25 May 2016

डॉ महेश शर्मा ने खान अब्दुल गफ्फार खान की 125 वीं जयंती के उपलक्ष्य में 'सीमांत गांधी और भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन' नामक प्रदर्शनी का उद्घाटन किया

केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. महेश शर्मा ने खान अब्दुल गफ्फार खान की 125 वीं जयंती के उपलक्ष्य में संस्कृति मंत्रालय द्वारा आयोजित 'सीमांत गांधी और भारतीय स्वतंत्रता आंदोलननामक प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। उन्होंने खान अब्दुल गफ्फार खान के वंशजों यानि उनकी प्रपौतियों सुश्री यास्मिन खान और सुश्री तनजीम खान तथा प्रपौत्र श्री दानिश खान को इस अवसर पर शॉल भेंट करके सम्मानित किया। एनएमएमएल के अध्यक्ष प्रो. लोकेश चंद्र तथा भारत में अफगानिस्तान के राजदूत श्री शैदा मोहम्मद अब्दाली और संस्कृति मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर मौजूद थे।


संस्कृति मंत्रालय 2015-16 के दौरान खान अब्दुल गफ्फार खान की 125 वीं जयंती मना रहा गया है। स्मरणोत्सव के अधीन गतिविधियों के एक हिस्से के रूप में नेहरू स्मारक संग्रहालय और पुस्तकालयनई दिल्ली ने इस प्रदर्शनी और कार्यक्रम का आयोजन किया है।


इस अवसर पर संबोधित करते हुए डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि खान अब्दुल गफ्फार खान एक महान व्यक्ति थे जो भारत की स्वतंत्रता और हिंदू-मुस्लिम एकता के लिए समर्पित थे। आज यह एक महान क्षण है कि उनके परिवार के सदस्य इस समारोह में मौजूद हैं। खान अब्दुल गफ्फार खान और गांधी जी एक दूसरे के पूरक थे और हम उनकी यादों को आने वाले दशकों के लिए जिंदा रखेंगे।

उन्होंने कहा कि खान अब्दुल गफ्फार खान की 125 वीं जयंती उनके जीवन के बलिदानप्रतिबद्धता और उपलब्धियों के विशेष अन्वेषण का आह्वान करती है। उनका जीवन और संदेश भारत और समस्त मानवता के लिए प्रेरणा दायक रहे हैं। उन्होंने बेहतरीन पठान चरित्र को अपनाया जो उनके स्वतंत्रताभगवान में निहित विश्वासअदम्य साहसनिर्भीकता और निर्भयता के लिए उनके गहन जुनून से परिलक्षित होता है।

डॉ शर्मा ने कहा कि खान अब्दुल गफ्फार खान एक कट्टर राष्ट्रवादी और मूलतः बहुलवादी व्यक्ति थे। उन्होंने कभी भी दो राष्ट्र सिद्धांत को स्वीकार नहीं किया और भारत के विभाजन का जोरदार विरोध किया। उन्होंने एक राष्ट्र के रूप में हिंदुओं और मुसलमानों के बीच एकता का समर्थन किया।

मंत्री महोदय ने कहा कि जब विभाजन की योजना के खिलाफ अनेक संवैधानिक फार्मूले असफल रहे और यह निर्णय लेने के लिए कि लोगों को कौन से देश में शामिल होना है एक जनमत संग्रह कराने की सिफारिश की गई थी। इस निर्णय से खान अब्दुल गफ्फार खान दंग रह गए थे। उन्होंने कहा था, "महात्माजीआपने हमें भेड़ियों के सामने फेंक दिया है"।

डॉ. शर्मा ने कहा कि खान अब्दुल गफ्फार खान को बादशाह खान या सीमांत गांधी के नाम से लोकप्रिय थे और वास्तव में से सच्चे प्रतिष्ठित नेताओं में से एक थे जिन्होंने ब्रिटिश साम्राज्यवाद के खिलाफ एक बड़े संघर्ष में जनता का नेतृत्व किया। वह एक बहुत धार्मिक व्यक्तिप्रतिबद्ध समाज सुधारकपश्तो भाषा के भावुक समर्थकभारत की एकता में विश्वास करने वाले और इससे भी बढ़कर कट्टर गांधीवादी थे। उन्हें 1987 में भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया।

उन्होंने कहा कि खान अब्दुल गफ्फार खान एक सामाजिक-धार्मिक सुधारक थे इसलिए  उन्होंने यह महसूस किया कि उचित शिक्षा के अभाव में पख्तून भटक  जाते हैं। वे पख्तूनों की सभी जनजातियों को एकजुट करना, उन्हें शिक्षित करना और पख्तून समाज में सुधार करना चाहते थे और अंततः वे काफी हद तक अपने लक्ष्य में सफल भी रहे।

एनएमएमएल के अध्यक्ष प्रो. लोकेश चंद्रखान अब्दुल गफ्फार खान की प्रपौती सुश्री यास्मिन खान, संस्कृति मंत्रालय के अपर सचिव श्री के. के. मित्तल, संस्कृति मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुश्री सोनिया सेठी ने भी इस अवसर पर संबोधित किया।
***
आईपीएस/सीएस-2644

Tuesday, 22 March 2016

श्री श्री 1008 ब्रह्मपीठाधीश्वर संत श्री नारायण दास जी महाराज द्वारा 'अखिल भारतीय ज्योतिष एवम् वास्तु महासम्मेलन' को मंगल आशीर्वाद

जयपुर। इंटरनेशनल सेंटर फॉर ज्योतिष, वास्तु, स्पिरिचुअल एन्ड कल्चरल एक्टिविटीज ट्रस्ट की ओर से जयपुर में दिनाक 7 एवम् 8 मई को होने जा रहे 'अखिल भारतीय ज्योतिष एवम् वास्तु महासम्मेलन" को श्री श्री 1008 ब्रह्मपीठाधीश्वर संत श्री  नारायण दास जी महाराज का मंगल आशीर्वाद प्राप्त हुआ। सेमीनार के मुख्य समन्वयक ज्योतिर्विद् महावीर कुमार सोनी एवम् संयोजक आचार्य घनश्याम शर्मा ने इस अवसर पर श्री नारायण दास जी महाराज को बताया गया कि देश में पहली बार ज्योतिष, वास्तु एवम् रेकी के साथ भारतीय विद्याओं, मन्त्रों, प्रमुखत: वैदिक मंत्रो आदि के परिप्रेक्ष्य में सुख, शांति, समृद्धि बढ़ाने के साथ विश्व एवम् देश के सामने आने वाली चुनोतियों के समाधान पर इसमें वाचन होगा, इसके द्वारा इस प्रकार की  प्रमुख समस्याओं के निराकरण का मार्ग खोजने का प्रयास किया जावेगा।
 महाराज जी द्वारा इस सम्बन्ध में अत्यंत हर्ष व्यक्त किया गया, आयोजन के सफल होने का उन्होंने आशीर्वाद प्रदान किया।
सेमीनार की विषय वस्तु को लेकर तैयार किए गए प्रारंभिक पोस्टर के अवलोकन कराते हुए गण मान्य लोगों से चर्चा, परिचर्चा एवम परामर्श लेते हुए सेमीनार कार्यक्रम के प्रारम्भिक पोस्टर के साथ गति दी जा चुकी है।
कार्यक्रम संबंधी प्रारम्भिक पोस्टर के साथ यहाँ प्रस्तुत है प. पू. श्री नारायणदास जी महाराज, महामण्डलेश्वर बालमुकंदाचार्य जी महाराज, प्रख्यात ज्योतिष शास्त्री प्रो. विनोद शास्त्री सहित ज्योतिष एवं वास्तु विद्वानों के साथ कार्यक्रम को गति प्रदान करते हुए की कुछ झलकियाँ। सेमीनार से जुड़ने के लिए  मोबाइल नंबर: 9782560245 एवम् 9414240878 से अधिक जानकारी ली जा सकती है।



















Thursday, 18 February 2016

लघु ज्योतिष एवं वास्तु संगोष्ठी दि. 15.2.16 (द्वारा "इंटरनेशनल सेंटर फॉर ज्योतिष, वास्तु, स्पिरिचुअल एंड कल्चरल एक्टिविटीज") देखें वास्तु टिप्स का उपयोगी वीडियो



संगोष्ठी में ज्योतिर्विद् महावीर कुमार सोनी के ज्योतिषीय उपायों के लेखों को लेकर प्रकाशित "ज्योतिष भारती" अंक का विमोचन भी किया गया
जयपुर। ज्योतिष वास्तु, एवं रेकी जेसी स्प्रिचुअल विद्याओं में शोध एवं अनुसन्धान को गति देने के क्रम में इंटरनेशनल सेंटर फॉर ज्योतिष, वास्तु स्प्रिचुअल एंड कल्चरल एक्टिविटीज ट्रस्ट (रजि.) द्वारा जयपुर में दिनांक 15.2.16 को फिर एक लघु संगोष्ठी का आयोजन किया गया, इसमें ज्योतिषी एवं वास्तुविद के रूप में आचार्य घनश्याम शर्मा, ज्योतिर्विद् महावीर सोनी, श्रीमती गायत्री वर्मा, श्रीमती मीनाक्षी शर्मा, श्रीमती बबीता राठी, श्रीमती संतोष चतुर्वेदी, डॉ. टीना जैन, श्रीमती संगीता माथुर, दिनेश कुमावत, संकेत राज भारद्वाज आदि द्वारा हिस्सा लिया गया। संगोष्ठी की अध्यक्षता ज्योतिर्विद्, हस्तरेखाविद् एवं वास्तुविद महावीर कुमार सोनी द्वारा की गई, संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने बताया कि आज की संगोष्ठी का मुख्य विषय धन एवं सुख शांति बढ़ाने के उपायों पर केंद्रित रखा जा रहा है, वास्तु दोष संबंधी किन कारणों से सुख शांति बाधित होती है, कड़ी मेहनत के बाद भी आशा अनुसार धन कम आता है या अपेक्षा अनुसार टिकता नहीं है, इस सम्बन्ध में बिना विशेष तोड़फोड़ या विशेष परिवर्तन के क्या क्या उपाय हैं, पर मुख्य रूप से आज चर्चा - परिचर्चा की जावेगी, सोनी ने कहा कि सभी विद्वानजनों से अनुरोध किया कि वे अपने ज्ञान व योग्यताओं के परिप्रेक्ष्य में अपने अनुभव लिए हुए सटीक उपाय ही यहाँ शेयर करें। सोनी ने आगे बोलते हुए बताया कि संगोष्ठी के अंत से पूर्व, अर्थात आपस में चर्चा परिचर्चा के बाद कोई भी दो वक्ताओं द्वारा आमजन को वास्तु टिप्स बताने हेतु दो वीडियो भी तैयार किए जावेंगे, जो यू- ट्यूब पर अपलोड किए जावेंगे। इसके बाद इस क्रम में सभी उपस्थित ज्योतिर्विदों एवं वास्तुविदों द्वारा ज्योतिष एवं वास्तु विषयों पर पर चर्चा परिचर्चा की गई, विशेष रूप से बिना तोड़फोड़ के वास्तु दोष संबंधी उपचारों पर जानकारियां शेयर की गई। गोष्ठी में नागरिक कल्याण परिषद के अध्यक्ष वीरेंद्र गोदिका एडवोकेट एवं गठजोड़ की संपादक श्रीमती सुरेखा सोनी ने भी हिस्सा लिया। इस अवसर पर ज्योतिर्विद् महावीर कुमार सोनी के ज्योतिषीय उपायों संबंधी नवीन शोध एवं अनुसंधानों के लेखों को लेकर प्रकाशित "ज्योतिष भारती" अंक का विमोचन भी किया गया। इस अंक में सफलता हेतु अपना नाम कैसे अक्षरों को लेकर लिखा जावे, बालक बालिका के भावी जीवन में सफलता हेतु नामकरण की सही विधि क्या है, ग्रह शांति के उपायों में रत्न धारण में क्या क्या सावधानियां आवश्यक है, सहित विभिन्न लेख हैं। संगोष्ठी के अंत से पूर्व वीडियो जारी करने हेतु वक्ताओं के रूप में प्रख्यात ज्योतिषाचार्य एवं वास्तुविद आचार्य घनश्याम शर्मा एवं श्रीमती मीनाक्षी शर्मा को चुना जाकर इनके द्वारा धन एवं सुखशांति बढ़ाने हेतु अपने टिप्स आमजन हेतु बताए गए, जिस पर आधारित वीडियो निम्न लिंक पर जाकर देखे जा सकते हैं -
Part 1
https://www.youtube.com/watch?v=KH-kXi3GZ1Y
Part 2
https://www.youtube.com/watch?v=cj8X7irG42c





Saturday, 13 February 2016

वर्ल्ड क्लास सिटी बनने की ओर अग्रसर पिंकसिटी (जयपुर) में ज्योतिष एवं वास्तु विषयों पर संगोष्ठी के दौरान ज्योतिष अनुसन्धान एवं स्वच्छ भारत अभियान से जुड़े पोस्टरों द्वारा कार्यक्रमों को गति प्रदान की जयपुर सिटी के मेयर निर्मल नाहटा ने, इस अवसर पर साथ में रहे कार्यक्रम संचालक ज्योतिर्विद् महावीर सोनी, गणमान्य नेतागण एवं प्रख्यात ज्योतिष शास्त्री

जयपुर। इंटरनेशनल सेंटर फॉर ज्योतिष, वास्तु, स्पिरिचुअल एन्ड कल्चरल एक्टिविटीज ट्रस्ट की ओर 14, किसान मार्ग, जयपुर पर ज्योतिष एवं वास्तु विषयों पर  वर्कशॉप एवं लघु सेमीनार आयोजित की गई। सेमीनार प्रात: 10 बजे से सांय 5 बजे तक चली। सेमीनार में बड़ी संख्या में उपस्थित ज्योतिषियों एवं वास्तुविदों के बीच "जटिल समस्याओं एवं रोगों का ज्योतिष के परिप्रेक्ष्य में निदान" विषय पर चर्चा, विचार विमर्श हुआ। वर्कशॉप एवं सेमीनार की अध्यक्षता करते हुए ज्योतिर्विद् एवं हस्तरेखाविद महावीर कुमार सोनी ने कहा कि सृष्टि एवं विश्व पर मंडरा रहे बड़े खतरों को भी ज्योतिष एवं रेकी विषयों पर शोध एवं अनुसंधान द्वारा गति देकर दूर किया जा सकता है, कम किया जा सकता है, उन्होंने कहा कि इस सम्बन्ध में हर वर्ग द्वारा प्रोत्साहन की आवश्यकता है। इस सेमीनार  में कई गण मान्य हस्तियां उपस्थित हुई, जिनमें जयपुर के मेयर श्री निर्मल नाहटा, जयपुर शहर भाजपा अध्यक्ष श्री संजय जैन, राजस्थान राज्य बुनकर संघ के अध्यक्ष श्री महेश शर्मा, भाजपा पार्षद  श्री महेंद्र अजमेरा प्रमुख थे। समारोह के अंत में स्वच्छ भारत अभियान पर विशिष्ट सन्देश लिए हुए "इंटरनेशनल सेंटर फॉर ज्योतिष, वास्तु, स्पिरिचुअल एण्ड कल्चरल एक्टिविटीज ट्रस्ट" द्वारा जारी पोस्टर द्वारा "स्वच्छ भारत अभियान" को भी गति प्रदान की गई। सेमीनार में ज्योतिर्विद् महावीर सोनी के साथ डॉ. टीना जैन, अनुपमा अग्रवाल, संगीता माथुर, श्रीमती संतोष चतुर्वेदी, गायत्री वर्मा आदि प्रख्यात ज्योतिष एवं वास्तुविदों ने ज्योतिष एवं वास्तु से जुड़े विभिन्न विषयों पर महत्वपूर्ण प्रकाश डाला, जन्मकुंडली के परिप्रेक्ष्य में जटिल रोगों एवं समस्याओं पर अपने अपने अनुभव बताते हुए अपने विचार प्रकट किए, उपस्थित लोगों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। सेमीनार में सचिवालय कर्मचारी संघ के पूर्व अध्यक्ष लोकप्रिय कर्मचारी नेता मेघराज पंवार, सामाजिक नेता एवं समाज रत्न विनोद जैन कोटखावदा, अक्षय मोदी, संकेत राज भारद्वाज, श्रीमती ममता जैन एडवोकेट, राजकुमार सेठी, दिनेश पाटनी ने भी ज्योतिष एवं वास्तु विषयों की उपयोगिता एवं महत्ता पर अपने विचार प्रकट करते हुए अपने अपने प्रश्नों का समाधान प्राप्त किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में सभी गणमान्य अतिथियों का ट्रस्ट एवं सहयोगी संस्थाओं की ओर से माल्यार्पण एवं शॉल ओढ़ाकर अभिनन्दन किया गया।  ज्योतिर्विद् महावीर कुमार सोनी ने गण मान्य अतिथियों का इस लघु कार्यक्रम में उपस्थित होने के लिए विशेष आभार प्रकट किया।कार्यक्रम के दौरान ज्योतिष से जुड़े पोस्टर एवं गठजोड़ के नवीन अंक का विमोचन भी किया गया। आयोजित हुए कार्यक्रमों की कुछ प्रमुख झलकियां निम्न रही।

















Monday, 1 February 2016

वर्कशॉप एवं संगोष्ठी में ज्योतिष अनुसंधान एवं स्वच्छ भारत अभियान से जुड़े पोस्टरों द्वारा अभियानों को गति प्रदान की जयपुर के महापौर श्री निर्मल नाहटा ने


🌷🌷सृष्टि एवं विश्व पर मंडरा रहे बड़े खतरों को भी ज्योतिष एवं रेकी विषयों पर शोध एवं अनुसंधान द्वारा गति देकर दूर किया जा सकता है- ज्योतिर्विद् एवं हस्तरेखाविद महावीर कुमार सोनी 
जयपुर 31 जनवरी। इंटरनेशनल सेंटर फॉर ज्योतिष, वास्तु, स्पिरिचुअल एन्ड कल्चरल एक्टिविटीज ट्रस्ट की ओर 14, किसान मार्ग, जयपुर पर ज्योतिष एवं वास्तु विषयों पर वर्कशॉप एवं लघु सेमीनार आयोजित की गई। सेमीनार प्रात: 10 बजे से सांय 5 बजे तक चली। सेमीनार में बड़ी संख्या में उपस्थित ज्योतिषियों एवं वास्तुविदों के बीच "जटिल समस्याओं एवं रोगों का ज्योतिष के परिप्रेक्ष्य में निदान" विषय पर चर्चा, विचार विमर्श हुआ। वर्कशॉप एवं सेमीनार की अध्यक्षता करते हुए ज्योतिर्विद् एवं हस्तरेखाविद महावीर कुमार सोनी ने कहा कि सृष्टि एवं विश्व पर मंडरा रहे बड़े खतरों को भी ज्योतिष एवं रेकी विषयों पर शोध एवं अनुसंधान द्वारा गति देकर दूर किया जा सकता है, कम किया जा सकता है, उन्होंने कहा कि इस सम्बन्ध में हर वर्ग द्वारा प्रोत्साहन की आवश्यकता है। इस सेमीनार में कई गण मान्य हस्तियां उपस्थित हुई, जिनमें जयपुर के मेयर श्री निर्मल नाहटा, जयपुर शहर भाजपा अध्यक्ष श्री संजय जैन, राजस्थान राज्य बुनकर संघ के अध्यक्ष श्री महेश शर्मा, भाजपा पार्षद श्री महेंद्र अजमेरा प्रमुख थे। समारोह के अंत में स्वच्छ भारत अभियान पर विशिष्ट सन्देश लिए हुए "इंटरनेशनल सेंटर फॉर ज्योतिष, वास्तु, स्पिरिचुअल एण्ड कल्चरल एक्टिविटीज ट्रस्ट" द्वारा जारी पोस्टर द्वारा "स्वच्छ भारत अभियान" को गति प्रदान की गई। सेमीनार में ज्योतिर्विद् महावीर सोनी के साथ कार्यक्रम संयोजक डॉ. टीना जैन, अनुपमा अग्रवाल, संगीता माथुर, श्रीमती संतोष चतुर्वेदी, गायत्री वर्मा आदि प्रख्यात ज्योतिष एवं वास्तुविदों ने ज्योतिष एवं वास्तु से जुड़े विभिन्न विषयों पर महत्वपूर्ण प्रकाश डाला, जन्मकुंडली के परिप्रेक्ष्य में जटिल रोगों एवं समस्याओं पर अपने अपने अनुभव बताते हुए अपने विचार प्रकट किए, उपस्थित लोगों की जिज्ञासाओं का समाधान किया। सेमीनार में सचिवालय कर्मचारी संघ के पूर्व अध्यक्ष लोकप्रिय कर्मचारी नेता मेघराज पंवार, सामाजिक नेता एवं समाज रत्न विनोद जैन कोटखावदा, अक्षय मोदी, संकेत राज भारद्वाज, श्रीमती ममता जैन एडवोकेट, राजकुमार सेठी, दिनेश पाटनी ने भी ज्योतिष एवं वास्तु विषयों की उपयोगिता एवं महत्ता पर अपने विचार प्रकट किए। कार्यक्रम के प्रारंभ में सभी गणमान्य अतिथियों का ट्रस्ट एवं सहयोगी संस्थाओं की ओर से माल्यार्पण एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। ज्योतिर्विद् महावीर कुमार सोनी ने गण मान्य अतिथियों का इस लघु कार्यक्रम में उपस्थित होने के लिए विशेष आभार प्रकट किया।
🙏🌷कार्यक्रम संबंधी कुछ प्रमुख झलकियों की फोटोज - 

                                             














Wednesday, 27 January 2016

ज्योतिष एवं वास्तु विषयों पर नि:शुल्क वर्कशॉप

जयपुर। इंटरनेशनल सेंटर फॉर ज्योतिष, वास्तु, स्पिरिचुअल एन्ड कल्चरल एक्टिविटीज ट्रस्ट की ओर से ज्योतिष एवं वास्तु विषयों पर एक लघु वर्कशॉप रविवार, दिनांक 31 जनवरी को प्रात: 10 से सांय 5 बजे तक जयपुर (राजस्थान) में आयोजित होने जा रही है। जो भी  इस वर्कशॉप में आकर इन विषयों पर समाधान चाहते हैं, जानकारी अर्जित करना चाहते हैं, वे मोबाइल पर फोन कर अपना रजिस्ट्रेशन करा लें।
वर्कशॉप पूर्णत: नि:शुल्क आयोजित हो रही है, वर्कशॉप किसान मार्ग, टोंक फाटक पर होगी, वर्कशॉप हेतु स्थान सीमित हैं, जो पूर्व में फोन द्वारा रजिस्ट्रेशन करावेंगे, वो ही इसमें हिस्सा ले सकेंगे।
डॉ. टीना जैन, कार्यक्रम संयोजक
मो. 07822061620
     09782560245

Saturday, 23 January 2016

Wikipedia 15th Birthday was celebrated in Jaipur - Jyotirvid Mahavir Kumar Soni, ICJVSCA

Apabhraṃśa Sahitya needs attention @Wikipedia
Jaipur , 17  January 2016:  Wikipedia 15th Birthday was celebrated at Shilp Gram side of Jawahar Kala Kendra, Jaipur.   Wikipedia completed its 15th year as The World’s Encyclopedia on January 15th 2016. It is considered as the prime source of information by the most of the people in the world.
Wikipedia is a Web-based, multi-language, free-content encyclopedia written collaboratively by volunteers, scholars, researchers and literates around the world. It has editions in about 180 languages and contains entries on traditional encyclopedic topics and on almanac, gazetteer, and current events topics. It contains about 2.3 million articles. More than 700,000 of these are in English, more than 250,000 in German, more than 150,000 in French and more than 100,000 in Japanese, Swedish and Italian. 
Among the distinguished guests the former chairperson of RSHRC Justice Nagendera Kumar Jain said:-
 “Wikipedia is doing a tremendous job of providing unprecedented help support and guidance in the form of information as the world encyclopedia. It is playing a very crucial & important role in our life just like Veda’s & Purans have shaped our present civilization. It is going shape the future world being a reliable digital source of info. on any subject topic ranging from a pin-point till inter Galactic black-holes and beyond. With this kind of information reference we have to get actively get involved and present the correct information on topics like Apabhraṃśa Sahitya or Literaturewhich is almost extinct due to prevalence and social religious dogma. In other words we must increase the efforts in training our researchers and scholars to get involved on such platform and provide the correct picture”
imilarly, Prof. Kamal Chand Sogani eminent scholar of Apabhraṃśa Sahitya Academysaid: “We have to keep the pace with the rest of the world and provide the most reliable and credible interpretations of the Manuscripts or Pandulipis. Since the present generation is already so much involved in understanding the modern infrastructure there is a stronger need for scholars and literates to ensure unbiased information in its core form.” He further took the guests around the Reception and ICH side of the JKK and explained the wall depictions from these scriptures.
National Fame Jyotirvid and Senior Journalists Mahavir Kumar Soni fromInternational centre for Jyotish, Vastu, Spiritual & Cultural Activities Trust said: “Wikipedia is already holding a detailed documentation on the topics like History, Jyotish, Vastu and Culture supported with the relevant references & research work published so far. But some of the research work which was never published and is kept as Sacred Notes locked in the temples shall get justice and place on Wikipedia”    
One of the Anonymous contributors wearing a mask said “Wikipedia is already guiding the Artificial intelligence and it will be treated as the future reference and we have to ensure that machines are able to identify the humanitarian aspects”
The celebrations were concluded with the release of best wishes for Wikipedia hand written on wishing lanterns by the guests.